Wednesday, August 26, 2020

Conjuction


CONJUNCTION (संयोजक)

संयोजक का अर्थ जोड़ना होता है यानि दो शब्दों या दो उपवाक्यों या दो वाक्यों को जोड़ना ही संयोजक (Preposition) कहलाता हैं |

(A Conjunction (connector) is a word which joins two words, or two clauses, two sentences.)

Example:-

1. Mohan and Sohan are walking.

2. I like Suresh but you don't like him.

3. Ravi and Ram love each other.

4. We are two brothers and three sisters.

5. You can not get success unless you do the hard work.

उदारहण से स्पष्ट है and, but, and, unless ये शब्दों,  वाक्यों को जोड़ने का कार्य कर रहें है |




KINDS OF CONJUNCTION







Conjunction दो प्रकार के है -

(A)  Coordinating Conjunction (समानपदीय संयोजक)

1. Cumulative or Copulative  

2. Adversative Conjunction 

3. Alternative 

4. Illative 


(B) Subordinating Conjunction (आश्रित संयोजक)

1. Time (समय)

2. Purpose(उद्देश्य)

3. Cause or Reason (कारण)

4. Result or Consequence (परिणाम)

5. Condition (शर्त)

6. Comparison (तुलना)

7. Concession (छूट)

8. Place (स्थान)

9. Manner (तरीका या विधि)


दोनों प्रकार के Conjunction के बारें में Detail में जानकारी :-

(A) Coordinating Conjunction (समानपदीय संयोजक)

जिस Conjunction (संयोजक) के द्वारा समान पद वाले  (Equal rank) दो  शब्दों (Words) उपवाक्यों (Clauses) और वाक्यांशों (Phrases) को जोड़ा जाता है Coordinating Conjunction (समानपदीय संयोजक) कहते है |

Saturday, April 18, 2020

THE PREPOSITION



        THE PREPOSITION(संबंधसूचक अव्यय)

Definition(परिभाषा):

Preposition को साधरणतः संबंध प्रकट करने के लिए प्रयोग करते है तथा 

वह सम्बन्ध प्रायः किसी व्यक्ति या वस्तु का होता है और किसी 

व्यक्ति या वस्तु के नाम को Noun (संज्ञा) तथा उसके बदले में बोले 

जाने वाला शब्द Pronoun (सर्वनाम) कहलाता है |

अतः किसी Noun (संज्ञा) या उसके बदले बोले जाने वाला शब्द 

Pronoun (सर्वनाम) से पहले प्रयुक्त होकर किसी अन्य Noun (संज्ञा) 

या Pronoun (सर्वनाम) से सम्बन्ध प्रकट करता है |

Example (उदाहरण):-

1. We came from Delhi.

2. He goes to school.

3. You came from Mumbai.

4. The cat is on the table.

5. She will come from Delhi today.

Underline किये गए वाक्य Preposition है Preposition वाक्यों में 

प्रयोग करना आसान ही नहीं बल्कि बहुत ही सरल है जो आपको इस 

पाठ के माध्यम से समझ आ जायेगा |



KINDS OF PREPOSITION






Simple Preposition


जो Preposition साधरण होते है उसे Simple Preposition कहते है, जैसे -

(by, in, on, of, for, after, before, under, over, down, to, up etc.)

 Example (उदाहरण):-

1. She goes to college.

2. He lives in a big village.

3. The cat is on the table.

4. He will come from Delhi.

5. I will teach you after class.

Underline किये गए शब्द Simple Preposition है | 



Double Preposition


जिस Preposition में दो शब्दों से मिलकर बना होना प्रतीत होता है 

उसे Double Preposition कहते है ; जैसे - 

(Into, onto, from among, within, From off, over against etc.)

Example (उदाहरण):-

1. She climbed onto the roof.

2. The book onto the sale.

3. The goat into the well.

4. He will come within a week.

5. She was selected from among them.


Underline किये गए शब्द Double Preposition हैं |


Compound Preposition

Compound Preposition एक मिश्रित Preposition है जिसमे जुड़ाव 

का भाव निकालता हैं; जैसे :-

(Across, Between, Above, Beside, Beyond, Beneath, Amidst, 

Before etc.)

Example (उदाहरण):-

1. His House is situated above the sea level.

2. She is About to go.

3. The temperature of daily is above 50' C.

4. She ran across the road.

5. He had left before you came.


Phrase Preposition

शब्दों का ऐसा समूह जिसका भाव अपूर्ण हो Phrase कहलाता है
और Phrase Preposition उसे कहते है शब्दों के समूह में Preposition जुड़ा हो और उसका अर्थ निश्चित हो लेकिन भाव अपूर्ण हो Phrase Preposition कहलाता है |

(what to say,  According to, on swing,  because of,  on behalf of, Along with,  In spite of,  in live of,  on account of, in comparison of,  in course of, due to,  instead of,  in place of etc.)

Example

1. Due to sunami whole city rained.

2. Its only because of you.

3. I am speaking on behalf of nirmal.

4. There is a big temple in front of my house.

5. In spite of hard work, He could not succeed.



Participle Preposition

Participle क्रियाओं से बनाते है और जो Preposition क्रियाओं से सम्बन्धित जानकारी प्रकट करते है उसे Participle Preposition कहते है | 


पूरी जानकारी Preposition Details Chapter me दिया गया है 


P.T.O Find Details 

Tuesday, April 14, 2020

Adverbs में डिग्री का उपयोग कैसे करते है |

 Adverbs में डिग्री का उपयोग कैसे करते है :

Adverb में डिग्री के तीन रूप है |

जिस प्रकार Adjectives के तीन डिग्री होते है उसी प्रकार Adverb की भी तीन डिग्रीयां है :-

1. Positive Degree.

2. Comparative Degree.

3. Superlative Degree.

Adverb सात (7) प्रकार के होते है और सात (7) प्रकार के Adverb में से केवल तीन (3) प्रकार के Adverb को डिग्री में बदल सकते है जो 1. Adverb of Time, 2. Adverb of Manner, Adverb of Degree (Quantity) इन तीनो की ही सिर्फ तुलनात्मक अवस्थायें होती हैं |


1.Positive Degree:

इस श्रेणी (Degree) के अंतर्गत किसी एक व्यक्ति या वस्तु के कार्य करने की विधि ज्ञात होती है |

Example (उदाहरण):-

1. She works hard.

2. Rohit runs fast.

दिये गए उदाहरण से स्पष्ट है जो कार्य हो रहा है उसमे उस कार्य की विधि या तरीका दिखाई गयी है : जैसे - काम तेज हो रहा है, यहाँ तेज होना काम की विधि है | 


2. Comparative Degree:

इस श्रेणी (Degree) के अंतर्गत दो व्यक्तियों या वस्तुओं के  कार्य करने की विधि ज्ञात होती है |

Example (उदाहरण):-

1. Sunita comes earlier than Anita.

2. Monu works harder than Anil.


दिये गए उदाहरण से स्पष्ट है कार्य तुलनात्मक रूप से हो रहा है इसे ही Comparative Degree कहते है |


3. Superlative Degree:

इस श्रेणी (Degree) के अंतर्गत दो से अधिक व्यक्तियों अथवा वस्तुओं के बीच उनके कार्य करने की विधि या तरीका की तुलना की जाती है |


Example (उदाहरण):-

1. Rohan works hardest of all.

2. He works slowest of all.

3. You run fastest of all.


ADVERB

Adverb (क्रिया विशेषण)

ऐसे शब्द जो Adverb (क्रिया विशेषण), Verb (क्रिया), Adjective (विशेषण) की विशेषता प्रकट करे या बतलाये Adverb (क्रिया विशेषण) कहलाता है | ये तीन प्रकार के होते है और उसके अलग-अलग भाग है | 
कुछ उदाहरण :

Example:- 

1. You are a very good man.

2. We played well.

3. He runs very fast.

4. Go there.

5. Please run fast.

दिए गए उदाहरण को ध्यान पूर्वक समझे दिए गए वाक्य में उदाहरण No.1- ये प्रकट कर रहा है आदमी अच्छा है (good man) वाक्य में आदमी के Adjective (विशेषण) यानि विशेषता को दिखाना  और अगर वाक्य में Very good man आया इसका मतलब Adjective को modify करके Adverb बनाना है उसे Adverb कहते है | 

KINDS OF ADVERBS

1. Simple Adverbs (सरल क्रिया-विशेषण)

2. Relatives Adverbs (सम्बन्धवाचक क्रिया-विशेषण)

3 Interrogative Adverbs (प्रश्नवाचक क्रिया-विशेषण)



1. Simple Adverbs 

Simple Adverb के निम्नलिखित भाग है जो निम्न प्रकार से हैं -


Simple Adverb of time :- 

इस क्रिया-विशेषण के द्वारा समय प्रकट होता है या जो क्रिया सम्पन हो रहा है उसमे समय जुड़ा होता है उसे Simple Adverb of time कहते है | 

Example (उदाहरण):-

1. Speak now.

2. Tell me tomorrow.

3. We go to school daily.

4 Teacher teaches me everyday. 

5. He will go on Sunday

दिए गए उदाहरण से अस्पष्ट है वाक्य में समय का प्रयोग क्रिया के साथ हुआ है | इस प्रकार के वाक्य  प्रश्न पूछना आसान होता है | 

ऐसे वाक्य में कब (when) लगाकर प्रश्न पूछा जाता है | 


Simple Adverb of place:-

इस क्रिया-विशेषण के द्वारा स्थान या जगह (Place) प्रकट होता है | 

Example (उदाहरण):-

1. You will go there.

2. Sheela did not come here.

3. Manisha will not come here.

4. You do not go out side.

5. Go there.

दिए गए उदाहरण में स्पष्ट है वाक्य में स्थान (Place) का  प्रयोग क्रिया के साथ हुआ है अतः इसे Simple Adverb of place  कहते है | इस प्रकार के 

वाक्य आने पर प्रश्न प्रायः कहा (where) लगाकर करते हैं |



Simple Adverb of Number:-

इस क्रिया-विशेषण से यह ज्ञात होता है की किया गया कार्य कितनी बार हुआ है  

Example (उदाहरण ):-

1. Don't repeat again.

2. Please tell me twice.

3. We visited Mumbai twice.

4. You should speak always truth.

5. She often comes late.

दिये गए उदाहरण से स्पष्ट होता है की कार्य करने का Number प्रकट हो रहा है तो उसे Simple Adverb Of Number कहते है | 



Simple Adverb of Manner:-

इस क्रिया-विशेषण से यह ज्ञात होता है की कार्य कैसे या किस प्रकार किया गया या कैसे सम्पन्न हुआ या कैसे हुआ |

Example (उदाहरण):-

1. We do not play well.

2. They work hard.

3. She does not written good.

4.  He speaks correctly.

5. They fought bravely.


दिये गए उदाहरण से स्पष्ट है की कार्य को करने के तरीके बताये गए हैं और तरीकों से स्पष्ट होता है की कार्य किस तरह किया गया है | 

 इस प्रकार के वाक्य आने पर प्रश्न पूछने के लिए क्रिया के पहले कैसे (How) लगाकर प्रश्न किया जाता है |


Simple Adverb of Degree:-



इस क्रिया-विशेषण द्वारा यह प्रकट होता है की कार्य कितने मात्रा में हुआ है या कार्य की सीमा ज्ञात होती है |

Example (उदारण):-

1. You are too fast mover.

2. He runs very fast.

3. We are too fast.

4. His work is almost finished.

5. She is quite right.

दिये गए वाक्य से सपष्ट है की किया गया कार्य का सीमा या मात्रा प्रदर्शित हो रहा है | इसे Simple Adjective of Degree या Quantity कहते है | 

इस प्रकार के वाक्य को प्रश्न पूछने के लिए वाक्य के क्रिया से पहले How Much लगाकर ज्ञात करते है |



Simple Adverb of Affirmation:


इस क्रिया-विशेषण से स्वीकार भावना प्रकट होती है या जहा पर क्रिया में स्वीकार होने की भावना प्रदर्शित हो उसे Simple Adverb of Affirmation कहते है |


Example(उदाहरण):-

1. She lives happily.

2. He will certainly pass .

3. The old woman hardly walk.

4. He does amazing.

5. Surely He is right.

दिये गए वाक्य में स्वीकार करना प्रकट हो रहा है अतः ये Simple Adverb of Affirmation कहलाता हैं | 



Simple Adverb of Negation:


इस क्रिया-विशेषण के अंतर्गत क्रिया के न होने का भाव प्रकट होता है या नकारात्मक भाव प्रकट होता है |

Example(उदाहरण):-

1. We do not go there.

2. You never meet to me.

3. I do not like.

4. She never love him.

5. He does not lie.

दिये गए वाक्य में नकारात्मक भाव उत्पन्न है या नकारात्मक भाव प्राप्त हो रहा है | इसे Simple Adverb of Negation कहते है |


2. Relative Adverbs(सम्बन्धवाचक क्रिया-विशेषण)

Relative Adverb के अंतर्गत दो Clauses (उपवाक्यों) को जोड़कर जहाँ सम्बन्ध प्रकट होता है उसे Relative Adverb कहते हैं तथा जुड़ने वाले Clauses (उपवाक्यों) Interrogative Adverb होंगे | और जुड़ने की प्रकिया Conjunction का कार्य करने लगाती हैं | 

  
Example(उदाहरण):-

1. I know that when you went.

2. This is the garden where I walk.

3. This is the school where i read.

4. It was Sunday when incident happened.

5.  This is the boy who had gone temple.

दिये गए उदाहरण से स्पष्ट है की दो वाक्यों को जोड़ने के लिए
Interrogative Adverb का प्रयोग किया गया है जो दो Clauses (उपवाक्यों) को जोड़ने का कार्य करते है और इसे ही Relative Adverb कहते है |



3.Interrogative Adverb (प्रश्नवाचक क्रिया-विशेषण)

Interrogative Adverb का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिया किया जाता है ये वाक्य के आरम्भ में लगाकर प्रश्न पूछा जाता है |

Example(उदाहरण):-

1. Where do you live?

2. How does she lives?

3. When does he get up?

4. why do you go there?

5. when does he come?

उदाहरण से स्पष्ट है जो प्रश्न पूछने के लिए where, how, when, why का प्रयोग हुआ ये Interrogative Adverb कहलाते है |


Sunday, April 12, 2020

The Verb !! Verb क्या है | Verb कितने प्रकार के होते है | Verb का कैसे प्रयोग करते है |

Verb क्या है :

जिस शब्द के द्वारा किसी कार्य के होने को प्रकट किया जाता है उसे Verb कहते हैं | 

(A Verb is a word that denotes an action as- Go, Come, run, take, give etc.)

Note- Verb का प्रयोग कर्ता (Subject) के अनुसार होता है अगर कर्ता (Subject) एकवचन (Singular Number) है तो Verb भी एकवचन (Singular Number) होगा और कर्ता बहुवचन (Plural Number) है Verb भी बहुवचन (Plural Number) होगा | 

KINDS OF VERB (क्रिया के भेद):

Verb (क्रिया )निम्नलिखित चार प्रकार के है :

1. Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया)

2. Transitive Verb (सकर्मक क्रिया)

3. Linking Verb (Verb of Incomplete Prediction)

4. Auxiliary Verb or Helping Verb (सहायक क्रिया)


Intransitive Verb (अकर्मक क्रिया ):-

जिस Verb के साथ किसी Object का प्रयोग किये बिना वाक्य  का अर्थ पूरी तरह समझ में आ जाता है, उसे Intransitive Verb कहते हैं | 

Example:-

1. Sohan goes.

2. Mohan comes.

3. Renu gives.

4. I go. 

5. You takes.

उपर्युक्त दिये गए वाक्यों में Verbs (goes, comes, gives, go, takes) के साथ object का प्रयोग नहीं किया गया है तथा वाक्यों का अर्थ पूरी तरह समझ में रहा है अतः इस प्रकार के वाक्यों को Intransitive Verb कहते है|


Transitive Verb (सकर्मक क्रिया):

Transitive Verb एक Object के साथ (Transitive Verb with one object)

जिस क्रिया (Verb) के साथ किसी Object का प्रयोग किया गया हो या जिस वाक्य में एक Object  प्रयोग हुआ हो उसे Transitive Verb है | 

Example:- 

1. Mohan writes a letter.

2. Sheela loves her aunt.

3. Shyam plays cricket.

4. Meena sings a song.

5. Monu goes to school.

जो लाइन किये गए शब्द है वह Object की तरह प्रयोग किया गया है अतः ये Verb के एक Object हैं | 

Verbका Object निम्नलिखित में से कोई एक हो सकता है 

1. Noun          --------------             The girl goes to school.
      
2. Pronoun     --------------              She helped him.                   

3. Infinitive    --------------             I want to go.

4. Gerund      ---------------             He hates smoking.

5. Phrase       ----------------            He knows what to do.

6. Clause       ----------------            I don not know why she goes.


Transitive Verb दो (Object) के साथ (Transitive Verb with two Object):

ऐसे वाक्य जिसमे दो Object आये या कभी - कभी Verb के साथ दो Object आ जाते है और दोनों Object में एक सजीव हो सकता है तथा दूसरा निर्जीव हो सकता है सजीव (व्यक्ति) को Indirect Object कहते है तथा निर्जीव (वस्तु) को Direct Object कहते है | 

Example:-

1. He gave me a glass.

2. I asked you a question.

3. I told you a answer.

4. My teacher tech me grammar.

5. You give her chocolate.

वाक्य में Object को कैसे आसानी से प्रयोग करते है और साथ ही साथ Object के स्थान में कैसे परिवर्तित या परिवर्तन करते है इसको समझना जरुरी है --


Indirect Object का प्रयोग -

ये वाक्य में साधरण तरीके से पहले प्रयोग किया जाता है Verb के तुरंत पश्चात् पहले Indirect Object सजीव (व्यक्ति) का प्रयोग करते है | 


Direct Object का प्रयोग -

ये वाक्य में Indirect Object सजीव (व्यक्ति) के पश्चात् Direct Object निर्जीव (वस्तु) आता है | 


Objective के स्थान में परिवर्तन :-

वाक्य बनाते समय Indirect Object के स्थान पर Direct Object को रखा जाय और Direct Object के स्थान पर Indirect Object रखा जाये तो Indirect Object से पहले of, for, to का प्रयोग करते है |


Transitive Verb with Object and Complement :

कुछ Transitive Verb ऐसे होते है जिसके साथ Object के अतिररिक्त Complement भी आता है क्योंकि Complement के बिना वाक्य का अर्थ पूरा नहीं होता हैं | 

Example:- 

1. She gave him a chocolate. (उसने उसे एक चॉकलेट दिया) | 

इस वाक्य में (him) Object है और Complement (Chocolate) हैं | 

2. He called her a teacher.  उसने उसे एक शिक्षक कहा | 

इस उदाहरण से स्पष्ट है की अगर वाक्य से Complement हटा दिया जाये तो वाक्य का अर्थ स्पष्ट नहीं हो पायेगा या अर्थहीन हो जायेगा | 


Linking Verb (Verb of Incomplete Predication):

 जिस Verb के अर्थ को पूरा करने के लिए किसी शब्द का प्रयोग करना पड़े, उसे Linking Verb कहते है | 

Example:-

1. She is a doctor.

2. He is a farmer.

3. They are carpenter.

4. She looks happy.

5. He became a teacher. 

दिए गए उदहारण से स्पष्ट है की is, are, looks, became के बिना doctor, farmer, carpenter, happy, teacher का अर्थ पूरा नहीं होता या अपूर्ण ही रहता इसीलिए इसे Linking Verb कहते है | 

Complement दो प्रकार के होते है:

1. Subjective Complement

2. Objective Complement


Subjective Complement

जिस वाक्य में ऐसे Complement प्रयोग किये गए हो या जिस Complement के द्वारा Subject का वर्णन हो उसे Subjective Complement कहते है | 

Example:-

1. Nirmal is good boy.

2. He is a clever.

3. Mother was angry.

4. She is looser

5. The sun is hot.

दिए गए वाक्य से स्पष्ट है good boy, clever, angry, looser, hot इन शब्दों से स्पष्ट है की ये Subject से सम्बन्ध रखते है और ये Subject के बारे में वर्णन कर रहे है | 

Objective Complement

जिस वाक्य में ऐसे Complement प्रयोग किये गए हो जो जिससे Object का वर्णन हो उसे Objective Complement कहते हैं | 

Example:-

1. The teacher made Ravi caption.

2. They selected him their referee.

दिए गए उदाहरण से स्पष्ट है caption, referee शब्द ये Objective Complete है क्योकि ये Sentences (वाक्यों)  में प्रयुक्त Object (Ravi, him) का वर्णन करते है | 



Auxiliary Verb :


Auxiliary Verb  को Helping Verb (सहायक क्रिया)  कहते है | यह Tense, Mood, Voice की रचना में Main Verb (मुख्य क्रिया) की सहायता करती है | 



Auxiliary Verbs दो प्रकार के है -

1. Primary Auxiliary Verb

2. Model Auxiliary Verb


Primary Auxiliary Verbs:

Primary Auxiliary के अंतर्गत सहायक क्रिया (Helping Verb) के विभिन्न Forms (Be, Have, do) का प्रयोग किया जाता है | इसके विस्तृत जानकारी को आगे बताय गया है | 

Model Auxiliaries :

Model Auxiliary के अंतर्गत वाक्य में Can, could, shall, should, may, need, used to का प्रयोग Main Verb के साथ इनका mode (क्रियाविधि) प्रकट करने के लिए किया जाता है | आगे पूरी जानकारी विस्तार से दी गयी है पूरी जानकारी के लिए जरूर परे | 


Wednesday, April 8, 2020

Adjective का प्रयोग कैसे करते है !! Translation में Adjective को कैसे प्रयोग करते है !! Correct use of Adjective!! Adjective क्या हैं | Adjective कितने प्रकार के होते है

Adjectives का सही से प्रयोग कैसे करते है :

Adjectives के कुछ वाक्य दिए जा रहे है इसी तरह प्रयोग करना है 

Example (उदहारण):

Much, Many का प्रयोग :-

Much (अधिक) का प्रयोग मात्रा (Quantity) बताने या प्रकट करने के लिए किया जाता हैं |

Many (बहुत या अनेक) का प्रयोग संख्या (Number) बताने के लिए करते हैं | 


Some, Any का प्रयोग :-

Some (कुछ) का प्रयोग साधारण वाक्यों में करते तथा Any (कोई)का प्रयोग प्रश्नवाचक वाक्यों में करते हैं | 
  
Each and Every (Each, Every) का प्रयोग :-

Each का प्रयोग जहा कुछ लोग या दो या दो से अधिक लोग या वस्तु है वहा पर अथवा जब समूह के व्यक्तियो की संख्या सिमित या निश्चित होती है | 
Every  का प्रयोग जहा व्यक्तियों या वस्तुओ की संख्या असीमित होती है | 
अगर कही समूह है तो पुरे समूह के लिए होता है | 


Monday, April 6, 2020

The Adjective !! Adjective क्या है | !! Adjective वाक्य में कैसे प्रयोग करते है | Positive Degree क्या है? ! Comparative Degree क्या है? ! Superlative Degree क्या है ? ! What is positive degree? What is Comparative Degree? What is Superlative Degree?

 DEGREE OF COMPARISON 

Comparison मतलब तुलना करना होता है जब किसी एक व्यक्ति या वस्तु की तुलना किसी अन्य व्यक्ति वस्तु से की जाती है उसके गुणों या अवगुणो, अच्छे या बुरे रूपो की तुलना की जाती है | तुलना के लिए Adjective के तीन रूप है जिसका उपयोग किया जाता है | 
Adjective के तीनो रूपों को Degree of Comparison कहते हैं |


Positive Degree:-

यह Adjective का मूल रूप होता है |

Example(उदहारण):- 

Easy, Large, Small, Brave, Cold, Clever, Great, Fat, High, Hot, Long, Old, Big, Long etc.


Comparative Degree:

जब इसमें किन्ही दो संज्ञा (Noun) या सर्वनाम (Pronoun) के गुणों अवगुणो की की तुलना की जाती है तो वह पर Adjective के Comparative Degree
के रूप का प्रयोग किया जाता है | इसमें Adjective के मुल रूप में er जोड़कर बनाया जाता है या Adjective के मूल रूप से पहले more लगाया 
जाता है | वाक्य बनाते समाय than का प्रयोग अवश्य किया जाता है | 

Example(उदहारण):

1. My father richer than my uncle. (मेरे पिता मेरे चाचा से ज्यादा अमीर है | 
2. Vimala is more beautiful than Sunita. (विमला सुनीता से ज्यादा खूबसूरत है| 


Superlative Degree :

जब हमें किसी वाक्य में दो से अधिक संज्ञा या सर्वनाम की तुलना करने में एक को सबसे अच्छा या सबसे ख़राब बताना हो तो वहा Adjective के Superlative का प्रयोग करते है | इस प्रकार के वाक्य को बनाते समय
Adjective के मूल रूप में est जोड़कर या most लगाकर बनाते है | इनमे  in, of, among का प्रयोग किया जा सकता है जैसे -

Example:-

1. Mohan is the cleverest boy in the family. 

2. Sohan is the tallest boy in the family.

3. Lead is the heaviest of all metals.

4. She is hottest in the group.
  

  

The Adjective !! Adjective क्या है | !! Adjective वाक्य में कैसे प्रयोग करते है |

The Adjective(विशेषण):

वे शब्द जो किसी संज्ञा (Noun) या सर्वनाम (Pronoun) की विशेषता बताते हैं, उसे विशेषण (Adjectives) कहते है | 


Definition

An Adjective is a word used to add something to the meaning of a Noun or a Pronoun, is called a Adjective.

Example-

1. I have two buckets.

2. you have fives mangoes.

3. He is a good boy.

4. There is a few girls in the ground.

5. Sony is a  clever girl.


वाक्य में स्पष्ट है two, five, good, few, clever, ये संज्ञा (Noun) से पहले जुड़कर उसकी विशेषता बतला रहे है |


KINDS OF ADJECTIVES (विशेषण के प्रकार):




Adjectives of Quality(गुणवाचक विशेषण):

जो शब्द किसी व्यक्ति अथवा वस्तु का गुण, अवगुण या दशा का ज्ञान करता हैं उसे Adjectives of Quality कहते हैं | 
The Adjectives that shows the quality, shape, size, color, taste, etc. of a Noun is called the Adjectives of Quality.

Example:

1. Sonu is a good boy.

2. Sunita is a beautiful girl.

3. Sonu lives in an old house.

4. He is a cool boy.

5. Mahesh is a foolish boy.

Adjectives of Quantity(परिणामवाचक विशेषण):

ऐसे शब्द जो किसी वस्तु की मात्रा अथवा नाप तौल बताते है; Adjectives of Quantity कहलाते हैं | 

(The words that show how much a thing is meant, are called Adjectives of Quantity.)

Example:-

1. There is a enough water in the bucket.

2. He has no idea.

3. He has much idea.

4. She has no power.

5. I ate some rice.


Adjectives of Number (संख्यावाचक विश्लेषण):

जिस शब्द से या जो शब्द किसी संज्ञा (Noun) अथवा सर्वनाम (Pronoun) की संख्या बताते हैं ; Adjectives of Number कहलाते हैं | 
(Adjectives of Number show how many persons or things are meant, or in what order a person or thing stand.)

Example:-

1. Monday is the first day of the week.

2. My brother has taught me some lessons.

3. The hand has five fingers.

4. All men must die.

5. Saturday is the last day of the week.


संख्यावाचक विशेषण दो प्रकार के होते है : 

1. Definite Numeral Adjectives (निश्चित संख्यावाचक विशेषण)

2. Indefinite Numeral Adjectives (अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण ) 


Definite Numeral Adjectives (निश्चित संख्यावाचक विशेषण):

ये निश्चित संख्या बताते है | इन्हे तीन भागो में बाता गया हैं -
  1. Cardinal (गणन संख्या) : three boys, ten lions, three dog etc.
  2. Ordinal (क्रमवाचक संख्या) : 1st, 2nd, 3rd, 4th, 5th etc.
  3. Multiplicative (गुणनयोग्य) : Single, Double, triple, once, twice, thrice etc.


Indefinite Numeral Adjectives(अनिश्चित संख्यावाचक विश्लेषण ) 

ये अनिश्चित संख्या बताते है या बोले गए  वाक्य में संख्या निश्चित नहीं हो पता है, जैसे :- All books, many women, many boys, many person, all person etc.


Demonstrative Adjectives(संकेतवाचक विशेषण):

जिस शब्द द्वारा किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की ओर संकेत किया जाता है; Demonstrative Adjectives कहलाते हैं |

(A Demonstrative  Adjective Demonstrates, i.e., point to a Noun or a Pronoun.)

Example:-

1. This book is yours.

2. That horse is mine.

3. These monkeys are jumping.

4. Those boys are reading.

5. Those students are diligent.

Interrogative Adjectives (प्रश्नवाचक विशेषण):

जब प्रश्न पूछने के लिए what, where, which, whose  का प्रयोग प्रश्न पूछने के लिए संज्ञा (Noun) के साथ प्रयोग किया जाता है, तो उन्हे Interrogative Adjectives कहा जाता है | 

(What , when, which, whose when they are used with Noun to ask questions are Interrogative Adjective.) 

Example:-

1. What manner of man is he?

2. Which car has he bought?

3. Whose book is this?

4. Which place has he gone?

5. Which person has gone here?


दिए गये वाक्यों से स्पष्ट है की what, which, whose, के बाद Noun का 
प्रयोग हुआ है इसलिए इसे Interrogative Adjectives कहते है | 
                                    
Different 

यदि what, where, why, when के बाद Verb आता तो Interrogative Pronoun कहलाता हैं |   


Distributive Adjectives (विभागसूचक विशेषण):

जिस शब्द से किसी वर्ग के प्रत्येक व्यक्ति अथवा वस्तु का बोध कराये, Distributive Adjectives कहलाता हैं | 

(A Distributive Adjectives is one that denotes its Noun or Pronouns.)

Example:-

1. Each one will get a prize.
2. Every one will have to work.
3. Neither group is right.
4. Either side of the floor is good.

Possessive Adjectives (अधिकारसूचक विशेषण):

जो शब्द संज्ञा (Noun) या सर्वनाम (Pronoun) से पहले प्रगोग होकर उस पर अपना अधिकार प्रकट करते है या अपना अधिकार दिखते है ; Possessive Adjectives कहलाते हैं | 
(A Possessive Adjectives denotes possessive of its Noun.)

Example:-

1. My van is very big.
2. Her books are in her bag.
3. Where are your cloths?
4. His younger sister is smart.
5. Where is my bag?

Proper Adjectives ( व्यक्तिवाचक विशेषण):

जो Adjectives व्यक्तिवाचक संज्ञा (Proper Noun) से  बनते है; Proper Adjectives कहलाते हैं |