Thursday, April 2, 2020

Noun के कितने भाग हैं !! CLASSIFICATION OF NOUN (संज्ञाओं का वर्गीकरण ) !! Countable and Uncountable Noun क्या होते है |

Classification of Noun (संज्ञााओं का वर्गीकरण):

Noun को दो भागों में बता गया है : 

Countable Noun:-


जिस संज्ञा (Nouns) को गिना जा सकता है, उसे Countable Noun कहते है ;जैसे - One table, Two chairs, Five pots etc.

Uncountable Noun:-


जिस संज्ञा (Nouns) को गिना नहीं जा सकता है, उसे Uncountable Noun 
कहते है ; जैसे :- rice, sugar, milk, water etc.

NUMBERS (वचन):

Numbers (वचन)  दो प्रकार के होते है : 

1. Singular Number (एकवचन)
2. Plural Number (बहुवचन)

Singular Number (एकवचन):

जो संज्ञा किसी एक व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु का बोध करता है, Singular Number कहते है, जैसे :- Boy, girl, chair, table, dog, cat etc.

(Any Noun that stand for only one person, place, or thing is said to be in the Singular Noun.)

Example:- Boy, girl, table etc. 

Plural Number (बहुवचन):

जो संज्ञा एक से अधिक व्यक्ति, स्थान अथवा वस्तु का बोध करता है, Plural Number कहते कहते है, जैसे :- Boys, cows, horses, rooms etc.

(Any Noun that stand for more than one person, place or thing is to be said Plural Number.)

Example:- Boys, girls, chairs, tables etc.

Gender of the Noun (संज्ञा का लिंग):

Genders चार प्रकार के होते है :

1.Masculine Gender

2.Feminine Gender

3.Common Gender 

4. Neuter Gender

Masculine Gender:

जिस संज्ञा से पुरुष जाती का बोध होता है उसे Masculine Gender कहते हैं, जैसे:- Boy, Lion, man etc.


Feminine Gender:

जिस संज्ञा से स्त्री जाती का बोध होता है उसे Feminine Gender कहते है; जैसे:-Queen, Girl, lioness, mother etc.


Common Gender:

वे संज्ञा जो पुरुष और स्त्री दोनों के लिए प्रयुक्त होता है उसे Common Gender कहते है, जैसे:- Friend, Student, parent etc.


Neuter Gender:

वे संज्ञा जो निर्जीव वस्तुओ का बोध कराते है, उसे Neuter Gender कहते है; जैसे:- Chair, Book, Pencil etc.

Note- Material, Abstract तथा Collective Nouns प्रायः Neuter Gender के अंतर्गत आते है | Young Children (छोटे बच्चे) तथा Lower Animal (छोटे जानवर) भी Neuter Gender के अंतर्गत आते है |  


Case Of the Noun(करक):  

वाक्य में संज्ञा (Noun) के Function से Case का बोध होता है | ये Functions निम्नलिखित है -

1.Nominative Case 

2.Objective Case

3.Possessive Case 

4.Nominative of Address

5.Case in Apposition




Nominative Case :

जब Noun वाक्य में Subject का कार्य करता है अर्थात करता होता है तो  वह Nominative Case में होता है; जैसे :-
1. Monu plays cricket.  मोनू क्रिकेट खेलता है | 

मोनू  कार्य करने वाला है अतः मोनू Nominative Case है |


Objective Case :

जब किसी Noun का प्रयोग वाक्य की क्रिया के कर्म (Object) के रूप में हुआ हो, तो ये Objective Case कहलाता है, जैसे :-

1.She helped Nirmal

2.Rohit played football.

ऊपर दिये गए वाक्यों में Nirmal तथा football का प्रयोग क्रिया (Verb) के कर्म (Object)  में हुआ है | अतः ये Object Case है | 


Possessive Case :

जब कोई Noun वाक्य अधिकार प्रकट करता है तो वह Possessive case कहलाता है; जैसे : 

(A) 1. Sita's book. 2. Cow's milk. 3. Women's College. 4. Children's school.

(B) यदि अंत में "स" ध्वनि आती है तो Apostrophe (') के पश्चात S नहीं लगते है | 

जैसे :- 1. For goodness' sake, 2. For conscience' sake, 3. For justice' sake.

(C) बेजानदार वस्तुओ का Possessive सामान्यतः S से नहीं बनाते, बल्कि of लगाकर बनाते है; जैसे :- 

1.the title of the book. 

2.the lag of the table.

(D) समय(Time), स्थान(space), भार(weight), बताने वाले Noun का Possessive ('S) लगाकर बनाया जाता है; जैसे :- 

1. a day's work .

2. a week's leave. 


Nominative of Address:

जब किसी Noun को सम्बोधित करते है तो Case, Nominative of Address कहलाता है; जैसे - 
1. Come here, Mohit.

Case in Apposition:

जब एक Noun दूसरे Noun के बाद आकर उसका वर्णन करे तो वर्णन करने वाला Noun पहले वाले Noun के Apposition में अता है;
Example(उदहारण):- 1. Rama, our caption, plays well.
उपर्युक्त उदहारण में our caption, Rama के Apposition में है | 




No comments:

Post a Comment

If you have any doubt then please let me know.